ICC T20 World Cup 2022 गेंदबाजों के दम पर सुपर-12 की दौड़ में बरकरार विंडीज

ICC T20 World Cup 2022

ICC T20 World Cup 2022 आईसीसी टी20 विश्व कप 2022

ICC T20 World Cup 2022 होबार्ट !  वेस्ट इंडीज ने अल्ज़ारी जोसेफ़ (16/4) और जेसन होल्डर (12/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के पहले दौर के मैच में बुधवार को 31 रन से मात दी।

ICC T20 World Cup 2022 दो बार की टी20 विश्व कप विजेता वेस्ट इंडीज ने ग्रुप-बी के अपने दूसरे मैच में ज़िम्बाब्वे को 154 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में ज़िम्बाब्वे 122 रन पर ऑलआउट हो गई। अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड के हाथों हार का मज़ा चखने वाली विंडीज यह मैच जीतकर सुपर-12 में पहुंचने की दौड़ में लौट आई है।

ICC T20 World Cup 2022 स्पिन गेंदबाजों के आगे वेस्ट इंडीज के मध्यक्रम की नाकामी एक बार फिर टीम की हार का कारण बन सकती थी। विंडीज ने 12 ओवर में 89/2 के स्कोर से आगे खेलते हुए 12 रन के अंतराल में चार विकेट गंवाए जिससे उनका स्कोर 14 ओवर में 101/6 हो गया। इसके बाद रोवमैन पॉवेल और अकील हुसैन ने सातवें विकेट के लिये 49 रन की साझेदारी करके विंडीज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

कैरिबियाई गेंदबाजों ने टीम को सुपर-12 की दौड़ में जीवित रखने के लिये ज़िम्बाब्वे को 18.2 ओवर में 122 रन पर रोक दिया। जोसेफ़ ने अपने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिये जबकि होल्डर ने 3.2 ओवर फेंककर तीन विकेट अपने नाम किये। हुसैन, ओबेड मकॉय और ओडियन स्मिथ ने एक-एक विकेट लेकर जीत में योगदान दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU