रायपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

CG Breaking :

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो तेज रफ्तार बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार देर रात विधानसभा इलाके में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा, उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *