Horrible accident in Vidisha : धार्मिक यात्रा से लौट रहे कार और अज्ञात वाहन की टक्कर से राजस्थान के चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Horrible accident in Vidisha :

Horrible accident in Vidisha : धार्मिक यात्रा से लौट रहे कार और अज्ञात वाहन की टक्कर से राजस्थान के चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Horrible accident in Vidisha :  विदिशा ! मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी के पास आज तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से राजस्थान के निवासी कार सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी और लगभग छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ क्षेत्र के यात्री एक कार से धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। तड़के लटेरी के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस का कहना है कि शवों को कार से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कार काे टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मृतकों की पहचान झालावाड़ जिले निवासी किशन लोधा (60), विनोद माली (34), वर्दी बाई लोधा (70) और राजबाई भील (48) के रूप में हुई है।

लटेरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में लगभग 10 लोग सवार थे, जिसमें चार की मौत हो गई।

 

Saranggarh latest news : बदहाली पर आंसू बहा रही है ओड़िसा को जोड़ने वाली विक्रमपाली पुल…..आइये देखे VIDEO

 

Horrible accident in Vidisha :  बताया जा रहा है कि सभी लोग छतरपुर के बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा जिले के लटेरी पेट्रोल पंप के पास हुआ। श्रद्धालुओं की कार सिरोंज की तरफ से आ रही थी, इसी दौरान ट्रक पेट्रोल पंप से बाहर की ओर निकला। तभी कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।

Related News