कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो मां की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही
मरवाही थाना क्षेत्र के दूरस्थ कटरा ग्राम पंचायत के धनुहार टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक बेटे ने अपनी ही 60 वर्षीय मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।।।

मरवाही के कटरा धनुहार टोला निवासी फुलमतिया बाई (60 वर्ष) के खाते में कुछ समय पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि आई थी और उनके नए मकान का निर्माण कार्य जारी था। इसी बीच उनके पुत्र दलवीर को खाते में पैसे होने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि दलवीर शराब का आदी है और वह अक्सर अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करता था।
बुधवार शाम को भी आरोपी बेटे ने मां से पैसों की मांग की, लेकिन फुलमतिया बाई ने आवास निर्माण का हवाला देते हुए पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। परिजनों के अनुसार आरोपी की पत्नी और बेटा बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन शराब के नशे में धुत दलवीर ने आपा खो दिया और अपनी ही मां का गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी घर के सदस्यों ने गांव के कोटवार और सरपंच को दी। इसके बाद सूचना मरवाही पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मरवाही थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर नशे की लत के दुष्परिणामों को उजागर कर दिया है।।।

वही मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम अविनाश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानाकारी मिलते ही मरवाही पुलिस की टीम मौके पर पहुच गई थी और आरोपी को हिरासत में लेकर शव को सुरक्षित करवा दिया गया था ।।।पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *