Honor ceremony-छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण समाज ने आयोजित किया सम्मान समारोह

 ब्राम्हणों की भव्य सहभागिता रही

राजकुमार मल

भाटापारा

छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण समाज के द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुए जिसमे ब्राम्हण समाज के लगभग 650 से अधिक सदस्यो ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई। छ.ग. सरयूपारीण बाम्हण समाज के अध्यक्ष सुनील दुबे ने बताया समाज ने माहेश्वरी भवन में भव्य आयोजन के बीच में समाज के लगभग 650 विप्रजनो की उपस्थिति में “सम्मान समारोह” का आयोजन किया। समारोह में शिवरतन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ एवं भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पार्षद मनीष मिश्रा, राकेश तिवारी प्रदेशाध्यक्ष आर्यावर्त बाम्हण महासभा,सुनील तिवारी जिलाध्यक्ष अ.भ.भू. पू. सैनिक सेवा परिषद
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के संरक्षक नरेन्द्र शर्मा ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वागत द्वार मे सुनील दुबे, मनीष शुक्ला,रुपेश मिश्रा,राजकुमार शर्मा,प्रकाश शर्मा, सूर्यकांत तिवारी, धनेश तिवारी जितेन्द्र शर्मा,एन पी शर्मा, महेश शर्मा,लक्ष्मीधर दीवान,राजदीपक पांडेय, प्रशांत दीवान,राजू दुबे,सनत चौबे लक्ष्मी नारायण पांडेय आदि ने समाज के लोगो का स्वागत किया एवं चंदन तिलक द्वारा स्वागत हलधर शर्मा,दिलीप तिवारी,संतोष शर्मा,संजय शर्मा ने किया।

Related News

अतिथियो के स्वागत मे समाज के मिहिका,राशि,अजिंक्या ने सुंदर रंगोली बनाई, दीप प्रज्जवल कार्य मंत्रोच्चार सहित,तेजस्वी शर्मा,संजय तिवारी,रुद्र शर्मा,शिवकुमार तिवारी द्वारा किया।स्वागत गीत निकिता शर्मा,महक शर्मा द्वारा किया गया। अई गिरी नंदनी मंत्र गीत पर भव्य नृत्य की प्रस्तुति प्रिशा चौबे द्वारा एवं गणेश वंदना में नृत्य निआ शर्मा द्वारा ,मोक्ष दुबे द्वारा राम वंशावली, एवं बजरंग बाण का वाचन किया गया, जिसे अतिथियों द्वारा सराहा गया।मंच संचालन की जवाबदारी मनोज पांडेय, प्रकाश शर्मा, तेजस्वी शर्मा, उषा मिश्रा, कविता शर्मा ने निभाई।

भोजन व्यवस्था भूपेश धर दीवान , रितेश शर्मा,देवेंद्र शर्मा रूपेश शर्मा द्वारा व्यवस्थित की गई । मंच व्यवस्थासूर्यकान्त तिवारी, संदीप चौबे। जल व्यवस्था अजय तिवारी, प्रकाश तिवारी, संजय तिवारी, अमित तिवारी द्वारा की गई।स्मृति चिन्ह सत्यनारायण शर्मा, अशोक शर्मा, संतोष शर्मा, फोटोग्राफी पवन पांडे,अनीता दुबे की सहभागिता रही। अखंड ब्राह्मण समाज की प्रांतिय उपाध्यक्ष उषा मिश्रा द्वारा मनोनीत पदाधिकारी का सम्मान किया गया। जिसमें संरक्षक निशा शर्मा,अध्यक्ष कविता शर्मा, उपाध्यक्ष भावना शुक्ला मार्गदर्शक रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष सीमा तिवारी,मीडिया प्रभारी ममता दीवान,सरिता शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी रश्मि तिवारी, शालिनी तिवारी, संयोजिका सुषमा मिश्रा, विशेष लोक अभियोजक  निशा आनंद शर्मा, जिला अध्यक्ष सैन्य मातृशक्ति प्रियंका तिवारी का सम्मान अतिथि शिवरतन शर्मा एवं अश्वनी शर्मा, समाज के अध्यक्ष सुनील दुबे, संरक्षक नरेंद्र शर्मा, राकेश तिवारी, मनीष मिश्रा, सुनील तिवारी एवं समाज के पदाधिकारी द्वारा किया गया। प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत पढ़ाई में 80% से अधिक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान अतिथि एवं अध्यक्ष संरक्षक के द्वारा किया गया जिसमें प्रतिभाशाली बच्चे श्रेयांश पिता स्वर्गीय दिनेश तिवारी, सार्थक संजय मिश्रा, चिन्मय राजेंद्र दुबे, समृद्धि संजय तिवारी,आंचल- झम्मन शास्त्री,वागिशा झम्मन शास्त्री,आयुष अशोक शर्मा,अनुभा इंद्रमान शर्मा, आर्यव संतोष पांडेय, हर्ष व्यास नारायण दुबे को सम्मानित किया गया। समाज को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के द्वारा बहुत ही शानदार एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अनेक प्रतिभाओं का सम्मान करना उनके प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया साथ ही बच्चों के द्वारा भगवान श्रीराम के वंशावली को बताना एवं अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को सामने लाया।

वही ब्राह्मण में किस तरह के गुण और ब्राह्मण समाज के लिए किस तरह से कार्य करना चाहिए इसे अपने संबोधन में शिवरतन शर्मा ने बताया वही नगर पालिका के युवा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सम्मान देने के लिए सभी का आभार जताया । समाज के तरफ से समाज के अध्यक्ष सुनील दुबे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तपती धूप में समाज के सक्रिय सदस्यों द्वारा समाज के लोगो को जोड़ने के लिए जो अभूतपूर्व प्रयास किया गया इस हेतु उन्हें हृदय से आभार व्यक्त किया एवं नारी प्रकोष्ठ द्वारा संपर्क अभियान में,सांस्कृतिक कार्यक्रम में संलग्नता हेतु, एवं नन्हे बच्चों द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन एवं रंगोली बनाने वाली बच्चियों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि भाटापारा परिक्षेत्र के समस्त ग्रामो में निवासरत विप्र जनो सहित अगला कार्यक्रम किये जाने का प्रयास किया जायेगा एवं परिवार वर्तमान में संपर्क से वंचित रह गए है उन्हें जोड़ने का प्रयास किया जावेगा उन्होंने पदाधिकारियों को जवाबदारी दी है कि समाज के सभी सदस्यों का पारिवारिक विवरण एक ई बुक के रूप में संकलित किया जाये जिससे हर मोबाइल पर समाज का विवरण रहेगा एवं पूरे समाज को भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी। शिवरतन शर्मा के द्वारा सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के भवन के जीर्णोद्धार के लिए पूर्व में 10 लाख दिए जाने पर आभार व्यक्त किया एवं सभी सामाजिक महिला-पुरुषों का आभार प्रदर्शन किया। आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश तिवारी ने समाज को संकल्प दिलाया जिसमें प्री-वेडिंग सूट का बहिष्कार करने के लिए अपील की,जिसे सबने सहर्ष स्वीकार किया।

प्रचंड गर्मी में संपर्क यात्रा करने वाले मनीष शुक्ला,अनिल पांडेय,राज दीपक पांडेय,मनोज पांडेय,एन,.पी .मिश्रा ,प्रशांत दीवान,राजेंद्र दुबे,प्रकाश शर्मा, सूर्यकांत तिवारी,धनेश तिवारी, जितेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा ,अशोक शर्मा, संजय तिवारी ,हितेश शर्मा, टुपेन्द्र शर्मा,राजकुमार शर्मा ,आनंद शर्मा,पवन पांडे,सुनील तिवारी,रुपेश मिश्रा,कोमल शर्मा,सुनील शर्मा,भूपेश दीवान,रामगोपाल शर्मा,शंकर दयाल शर्मा,अजय तिवारी,रुद्र महाराज रोशन शर्मा,सनत चौबे,सुधीर शर्मा,भावना शुक्ला,रश्मि तिवारी,मिनाक्षी शर्मा,निशा आनंद,शालिनी तिवारी आदि सदस्यों का अमूल्य सहयोग के परिणाम स्वरूप गौरवशाली कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related News