चिरमिरी। ब्राह्मण समाज चिरमिरी द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का प्रारंभ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर भक्तिमयमय भजन कर फूलों एवं गुलाल की होली खेली गई।
सभी आगंतुको ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और युवा वर्ग ने गुलाल का तिलक लगाकर अग्रजो का आशीर्वाद लिया। ब्राह्मण समाज चिरमिरी के अध्यक्ष हरिकांत अग्निहोत्री ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी प्रेम व सौहार्द का त्योहार है। यह गिले-शिकवे भुलाकर एकता और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
संरक्षक डी. के. उपाध्याय ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रचनात्मक रहते हुए अपने समाज के जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह होली के रंग सभी भेदभाव मिटाकर एक समान घुल जाते हैं, उसी तरह हमें भी समाज में एकता और समरसता बनाए रखनी चाहिए।
समारोह में समाज के महामंत्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष वाचस्पति दुबे,गोदरीपारा अध्यक्ष आर पी शुक्ला, डा प्रमोद त्रिपाठी, सूर्यभान पाण्डेय, रमेश शुक्ला, श्रीकांत शुक्ला, पवन तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, हरिकृष्ण चतुर्वेदी, विपिन कुमार पाण्डेय, रमेश मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, चंद्रिका तिवारी द्वारिका मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, कुलदीप स्थापक, हमाम मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय,जितेन्द्र मिश्रा, रवी द्विवेदी, आशुतोष अग्निहोत्री, विश्वदीप तिवारी, अभिषेक पाराशर, ध्रुव दुबे, आशुतोष मिश्रा, नारायणी अध्यक्ष मिथिलेश पाराशर, कमला शुक्ला, रेशम त्रिपाठी,अदिति पाराशर, इंदिरा शुक्ला, संगीता अग्निहोत्री, उमा तिवारी, अनीता शुक्ला, कांती मिश्रा, पूर्वा स्थापक, हर्षिता अग्निहोत्री
सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।