सक्ती ,ग्राम पोरथा में 4फरवरी को होली मिलन समारोह ग्राम बुजुर्गों के गरिमामयी सान्निध्य में हर्षोल्लास के साथ फ़ाग गायन के साथ मनाई गई।समारोह का शुभारंभ भगवान राधा कृष्ण की पूजन अर्चन से हुआ। सर्वप्रथम ग्राम के बुजुर्ग समाज प्रमुखों का स्वागत एवम सम्मान पगड़ी और माला पहनाकर समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।फ़ाग गीत गणेश वंदना महेंद्र देवांगन नेप्रस्तुत किया, बेदराम चौहान जी ने अपने सुमधुर आवाज से श्रोताओं को फ़ाग गीत पर झूमने के लिए बाध्य कर दिया।सुरेश चौहान, माहादेव सिदार भालू डेरा, मनोहर राठौर, मोहित राठौर,नारायण राठौर,मोहर साय राठौर, रामकुमार राठौर,हसत राम धिरहे डोंगिया, एल डी चन्द्रा अधिवक्ता, सभी फाग गायकों ने रसदार फाग गीत से समा बांध दिये।समारोह को मोहित राम साहु, रामेश्वर पांडेय, सत्यप्रकाश महंत सभापति जनपद पंचायत सक्ती ने संबोधित किये।

जवाहर राठौर जी हास्य व्यंग्य प्रस्तुत किये।मँच को छोटेलाल चौहान, भुनेश्वर पांडेय,श्री छोटेलाल यादव, भुनेस्वर राठौर, एल डी चंद्र,रामेश्वर पांडेय,सत्यप्रकाश महंत,कुंज बिहारी सोनी, शिव प्रसाद सिदार,बाबू लाल राठौर, बजरंग राठौर,श्याम राठौर पूर्व सरपंच, ने गौरान्वित किये।ग्राम के दिवंगत विभूतियों को स्मरण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई ।समारोह का सफल संचालन विनोद कुमार यादव एवम भेषज किशोर अधिवक्ता द्वारा कियागाया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रामनाम कीर्तन मंडली,ग्रामपंचायत पोरथा, होली मिलन समारोह समिति के सदस्यों प्रशंसनीय योगदान रहा।ग्राम के नवयुवकों का भी बहुत अच्छा योगदान रहा।ग्रामवासियों ने इस समारोह का प्रफुल्लित मन से प्रशंसा किये।होली मिलन समारोह समिति सबका हार्दिक आभारी है।