Holi festival of colors होली और शब-ऐ- बरात को लेकर प्रतापपुर थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Holi festival of colors प्रतापपुर- सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना परिसर में रविवार को 12 बजे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अमोलक सिंह ढिल्लो की अध्यक्षता में होली और शबे बरात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
मौके पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है सभी लोग आपस में भाईचारा के साथ होली और सब-ऐ-बरात को शांति पूर्ण तरीके से मनाए।
वहीं प्रतापपुर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने कहा होली पर्व एक दूसरे से स्नेह बढ़ाने वाली पर्व है पर्व के दौरान लोग किसी प्रकार का हुड़दंग ना करें। पर्व के दौरान माहौल खराब करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। लोग पर्व के दौरान अफवाहों से बचें और किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत जानकारी पुलिस-प्रशासन को दें।
इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अमोलक सिंह ढिल्लो, प्रतापपुर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे, नायब तहसीलदार राधेश्याम तिर्की , नवल किशोर दुबे,नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी, व्यापारी संघ के अनिल मित्तल, राकेश मित्तल, राजा खान,अनूप विश्वास, खोरमा सरपँच जालिम साय,प्यारे सिंह,शम्भूनाथ मरावी, नवीन जयसवाल, सलाहुद्दीन खान, इम्तियाज जफर,मनान खान, शकील अंसारी, इमरान खान, खालिद अंसारी,आरिफ खान,जुल्फेकार कादरी, सौकत रंगसाज, और पुलिस प्रशासन के स्टाफ उपस्थित थे।