Godhan Nyay Yojana मुख्यमंत्री ने किया गौठान में बना सूटकेस का प्रयोग, देखिये Video

Godhan Nyay Yojana

Godhan Nyay Yojana छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना

Godhan Nyay Yojana अंबिकापुर !  छत्तीसगढ़ सरकार ने 2023-24 के लिए बजट पेश कर दिया है. अंबिकापुर शहर के घुटरापारा गौठान में बने सूटकेस से मुख्यमंत्री ने 2023-24 का बजट पेश किया है. दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना ने प्रदेश नहीं बल्कि देश में अपना परचम लहराया है.

जिसके तहत आज अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के घुटरापारा में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठान में बने गोबर, जुट सहित गोबर के पेंट का इस्तेमाल कर बजट पेश करने के लिए सूटकेस बनाया गया था. जिसे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को सौंपकर बजट पेश करने के लिए दिया गया.

Godhan Nyay Yojana जहां आज गोबर से बने सूटकेस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लिए बजट पेश किया है. वही गोबर से बने सूटकेस के उपयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आत्मविश्वास और बढ़ा है और आने वाले समय में इस सूटकेस को एंपोरियम में भी बेचने के लिए रखा जाएगा।

बाईट01प्रतिष्ठा ममगई कमिश्नरनगर निगम_अंबिकापुर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU