Hindu Sanatan Culture माँ महागौरी  समर्पित होता है नवरात्र का अष्टम दिवस

Hindu Sanatan Culture

Hindu Sanatan Culture माँ महागौरी :  हिंदू सनातन संस्कृति की विराटता का प्रतीक है नवरात्र पर्व 

 

Hindu Sanatan Culture नवरात्र का अष्टम दिवस माँ महागौरी को समर्पित होता है। नवरात्रों में पूरे नौ दिन नारी के देवी अथवा शक्ति रूप का पूजन किया जाता है। सनातन संस्कृति में नारी को देवी स्वरूप ही माना गया है। नवरात्र पर्व हिंदू सनातन संस्कृति की विराटता का प्रतीक है।

महागौरी की पूजा करने वाले देश में आज गर्भ के भीतर गौरी को मारा जा रहा है। पुत्र की चाह में उसकी निर्ममता से हत्या की जा रही है। बेटी, बहन, पत्नी, माता, दादी ना जाने कितने रूपों में हमें एक नारी संभालती है।

 

आज अष्टमी को कन्याओं का पूजन करते समय दो संकल्प जरूर ले लेना। पहला ये कि गर्भ के भीतर किसी गौरी की हत्या ना तो करेंगे ना करने देंगे। दूसरा स्त्री के प्रति सदैव सम्मान की दृष्टि रखेंगे और जीवन के किसी भी सम्बन्ध में नारी हमारे द्वारा या हमारे कारण दुख ना पाए यही वास्तविक और यथार्थ में महागौरी पूजा होगी।

 

Daily Horoscope सुख समृद्धि से भरा रहेगा मेष और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन , पढ़ें दैनिक राशिफल

 

माँ की कृपा से भक्तों के मनोरथ पूर्ण हों, चहुंओर शांति और समृद्धि का वास हो, संपूर्ण सृष्टि का कल्याण हो, उनसे यही प्रार्थना है।

 

जय माँ महागौरी 🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU