नई दिल्ली. बुलियन मार्केट में लंबे समय से जारी रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद आज निवेशकों के लिए राहत की खबर आई है। ग्लोबल मार्केट में आई मंदी के चलते भारतीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह लुढ़ककर ₹2,35,208 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।
सोने के दामों में भी आई मंदी ट्रेडिंग के दौरान सोने की कीमतों में भी नरमी देखी गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,57,890 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का रेट ₹1,44,740 पर रहा। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,57,740 दर्ज किया गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर की स्थिति और ग्लोबल इकॉनमी में बदलाव के कारण कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
चांदी में 4% की भारी गिरावट चांदी की कीमतों में गिरावट सोने के मुकाबले ज्यादा तेज रही। MCX पर चांदी का भाव करीब 4% गिर गया। हालांकि, एक्सपर्ट्स का अब भी मानना है कि लंबी अवधि में सोने और चांदी पर ‘बुलिश’ (तेजी का) रुख बना हुआ है। आने वाले समय में सोना और चांदी नए रिकॉर्ड बना सकते हैं, लेकिन फिलहाल मुनाफावसूली के कारण बाजार में यह गिरावट आई है।