छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दिखाए तेवर: रायपुर में पारा 37 डिग्री के पार, जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब सूरज की तपिश परेशान करने लगी है। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और पारा सामान्य से 4 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल राज्य में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका (trough) बनी हुई है। हालांकि, इसका प्रदेश के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और फिलहाल किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने आज यानी 9 मार्च को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है और अगले दो दिनों तक भी हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

राजधानी रायपुर का हाल रायपुर में आज हल्की धुंध छाने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *