मनेंद्रगढ़ : पूर्व विधायक गुलाब कमरो आज मनेंद्रगढ़ स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मैदान में मितानिन बहनों द्वारा आयोजित स्वस्थ पंचायत सम्मेलन में शामिल हुए।
इस अवसर पर मितानिन बहनों ने पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य जागरूकता, महिला-बाल स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं रोगों से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने मितानिन बहनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मितानिन बहनें हैं, जो घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को पहुँचाने का कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नपा उपा. धर्मेंद्र पटवा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी MCB अविनाश खरे, पूर्व नपा अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमोल मरावी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण नीलिमा शामल, पार्षदगण गिरधर जायसवाल, पार्षद ओम प्रकाश जायसवाल, अजय जायसवाल, श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, मुकेश अग्रवाल, स्वप्निल सिंहा, इमरान खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा सिंह मरकाम, सुखवंती सिंह, रवि जैन, गीतिका चंदेल, मोहिनी महतो एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मितानिन बहने एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।