आधार बेस अटेंडेंस के विरोध में उतरे स्वास्थ्य कर्मी, बीएमओ को ज्ञापन सौंपकर टूर विकल्प देने की मांग

चारामा

फिल्ड में सेवा देने वाले कर्मचारी आर.एच.ओ. महिला/पुरुष एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की कार्य प्रकृति कार्यालयीन कर्मचारियों से पृथक होने के कारण आधार बेस अटेंडेंस में होने वाली व्यवहारिक समस्या का निराकरण करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ चारामा के द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी चारामा को ज्ञापन सौपा गया।ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र भुआर्य,मेनका दुर्गासी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने बताया कि शासन द्वारा समस्त विभाग का अध्यक्ष एवं विभागीय कार्यालयों में आधार बेस अटेंडेंस लागू किया गया है,जिस संबंध में अवगत होना चाहेंगे की कार्यालयीन कर्मचारियों की भांति फिल्ड कर्मचारियों के भी आधार वेस रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिसके कारण फिल्ड पर सेवा देने वाले कर्मचारियों को आधार बेस के संबंध में अनेक व्यवहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनका समाधान आपके माध्यम से आवश्यक है जो कि निम्नानुसार है, जिसमे
फिल्ड के आर.एच.ओ./ सुपरवाईजर कर्मचारियों के कार्य की प्रकृति कार्यालयीन कर्मचारियों / अधिकारियों से अलग होती है, फिल्ड स्तर की कर्मचारियों की कार्य प्रकृति टारगेट पर आधारित होती है जबकि कार्यालयीन कर्मचारियों की सेवा निर्धारित समयानुसार होती है। फिल्ड में सेवा देने वाले आर.एच.ओ. के लक्ष्य पूर्ति हेतु समय का निर्धारण नहीं है, फिल्ड के कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कियान्वयन हेतु कई बार कार्यालयीन समय के पूर्व फिल्ड जाना होता है तो कई बार कार्यालयीन समय के पश्चात फिल्ड जाना होता है। अतः कार्यालयीन सिप्ट वाईस ड्यूटी करने वाले की कर्मचारियों की तरह समय निर्धारण किये जाने से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित होगी ।
फिल्ड में कार्यरत आर.एच.ओ. के पास आश्रित ग्राम की संख्या 2 से 5 तक होती है एवं सभी ग्रामों में दौरा कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सम्पादन करना होता है। फिल्ड में कार्यरत आर.एच.ओ. द्वारा टिकाकरण दिवस में सीधे आश्रित ग्राम वैक्सिन कैरियर के साथ उपस्थित होना होता है, एवं आम जनता एवं हितग्राहियों के सुविधा 02 अनुसार आंगनबाडी एवं सामाजिक भवन में मोहल्ला, पारा इत्यादि में सत्र लगाया जाता है जिसके लिए कर्मचारी को कार्यालयीन समय पूर्व आश्रित ग्रामों में जाना पड़ता है।
राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संपादन के दौरान टी.वी. कुष्ट मरीजों को मांग के आधार पर दवाईयां उपलब्ध कराने हेतु सुबह या शाम, रात को भी फिल्ड में जाना होता है, जो प्रभावित होगा ।उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर महिला आर.एच.ओ. द्वारा प्रसव हेतु 24 घंटे की सेवा दिया जाता है, कार्यालयीन समय निर्धारित होने से समय पूर्व एवं समय पश्चात की सेवा प्रभावित होगी ।
उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर ग्राम स्तर के मरीज शर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी, दस्त एवं अन्य प्राथमिक उपचार हेतु दवाई लेने दिन, रात किसी भी समय आते है एवं उनको मुख्यालय में रहकर आर.एच.ओ. संवर्ग द्वारा सेवा का लाभ दिया जाता है जो कि समय निर्धारण से प्रभावित होगा ।फिल्ड कर्मचारी आर.एच.ओ./ सीप्टवाईस ड्यूटी करने वाले कर्मचारी अधिकारी की तरह राष्ट्रीय कार्यकमों का लक्ष्य प्रभावित होंगे ।
विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम जैसे कृमीमुक्ति दिवस हेतु क्षेत्र के समस्त स्कूल एवं आंगनबाड़ी में भ्रमण, फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में दवाई की वितरण की व्यवस्था हेतु समय पूर्व एवं शाम रात तक फिल्ड में उपस्थित रहना पड़ता है। फिल्ड में कार्यरत आर.एच.ओ. महिला पुरुष का प्रति सप्ताह शनिवार को सेक्टर बैठक में जाना होता है, जहां पर पर्यवेक्षकों द्वास साप्ताहिक रिपोर्टिंग एवं लक्ष्य आधारित्त समीक्षा एवं उच्चाधिकारियों द्वारा नये कार्य योजना के संबंध में बैठक लिया जाता है। स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों द्वारा टिकाकरण दिवस के दिन अलग-अलग सत्रो का भ्रमण किया जाता है एवं अन्य कार्यक्रमों की निगरानी हेतु क्षेत्र की उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर निरीक्षण किया जाता है। फिल्ड में अनेक प्रकार की तकनीकि समस्या जैसे मोबाईल नेटवर्क, अनेक कर्मचारियों के स्मार्टफोन न होना एवं वरिष्ठ कर्मचारियों के पास स्मार्टफोन संचालन हेतु तकनीकि ज्ञान का अभाव है, जिस कारण आनलाईन आधार बेस अटेण्डेंस इत्यादि में समस्या होगी ।फिल्ड स्तर पर आ.एच.ओ. मरीजो की उपलब्धता के आधार पर 24 घंटे सेवा प्रदान करते है, क्योकि फिल्ड स्तर पर कर्मचारियों की कमी है एवं शिप्टवाईस ड्यूटी का प्रावधान नहीं है ऐसे में आधारबेस अटेण्डेंस पश्चात आने वाले प्रसव, डायरिया, बुखार एवं उल्टी दस्त के मरीजो को उपचार हेतु व्यवस्था प्रभावित होगी जिसके लिए फिल्ड कर्मचारी जिम्मेदार नही होगा ।
उक्त समस्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पूर्व में आधार बेस अटेण्डेंस के संबंध में फिल्ड कर्मचारियों के लिए टूर विकल्प के माध्यम से अटेण्डेंस का प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके माध्यम से फिल्ड कर्मचारी अपना ए.टी.पी. के आधार पर अटेंण्डेंस दे रहे है, किन्तु कई जिलो के सी.एम.एच.ओ. द्वारा टूर विकल्प प्रदाय नही किये जाने से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धि प्रभावित हो रही है।

अत आपसे निवेदन है कि फिल्ड कर्मचारियों को अटेण्डेंस टूर विकल्प के माध्यम से लिये जाने हेतु निर्देश प्रसारित करने का कष्ट करें।
ज्ञापन सौपने के दौरान ब्लॉक सचिव मधुबन नागराज,मिडिया प्रभारी सुनील सोनवानी,योगेश नेताम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *