Haryana and Jammu and Kashmir : एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेेस की सरकार, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस प्लस आगे पर बहुमत से पीछे
Haryana and Jammu and Kashmir : नयी दिल्ली ! हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के विभिन्न एजेन्सियों के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है जबकि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन को सबसे अधिक सीटें मिलती नजर आ रही है, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से दूर है इसलिए वहां गठबंधन सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं।
हरियाणा की 90 सीटों वाली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में सभी एजेन्सियों ने कांग्रेस की दस वर्ष के बाद सत्ता में वापसी का अनुमान व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी को इन सभी पोल में बहुमत से काफी दूर बताया गया है। ध्रुव रिसर्च ने कांग्रेस को 50 से 64, भाजपा को 22 से 32, अन्य को दो से आठ और आप को शून्य सीट दी हैं। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 49 से 61, भाजपा को 20 से 32, अन्य को तीन से पांच और आप को शून्य सीटें मिलती नजर आ रही हैं। रिपब्लिक भारत मेटिज के पोल में कांग्रेस को 55 से 62, भाजपा को 18 से 24, आईएनएलडी को तीन से छह और जजपा को शून्य से तीन सीट दी हैं। दैनिक भास्कर के पोल में कांग्रेस को 44 से 54, भाजपा को 15 से 29 , आईएनएलडी को एक से पांच और जजपा को एक सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की 90 सीटों के लिए हुए चुनाव के एग्जिट पोल में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिखाई दे रहा है और केन्द्र शासित प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेन्स गठबंधन को सबसे आगे दिखाया गया है, लेकिन वह स्पष्ट बहुमत से दूर दिखायी दे रही है। कुछ पोल में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलता भी दिखाया गया है। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को अकेले अपने दम पर 30 के करीब सीट मिलती दिख रही हैं।
Haryana and Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स पल्स ने कांग्रेस गठबंधन को 46 से 50, भाजपा को 23 से 27, पीडीपी को सात से 11 और अन्य को चार से छह सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। दैनिक भास्कर के पोल में कांग्रेस गठबंधन को 35 से 40 , भाजपा को 20 से 25, पीडीपी को चार से सात और अन्य को 12 से 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। इंडिया टूडे और सी वोटर ने कांग्रेस गठबंधन को 40 से 48, भाजपा को 27 से 32, पीडीपी को छह से 12 और अन्य को छह से 11 सीटें मिलने की बात कही गयी है।