गरियाबंद।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु के अनुमोदन से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के सहमति से ज्ञानेश तिवारी को जिला कांग्रेस का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। ज्ञानेश तिवारी वर्षों से पत्रकारिता के साथ ही राजनीति से जुड़े होने के कारण समाज हित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते हुए आ रहे हैं।उनके मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने पर उन्हें वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल,सुखचंद बेसरा जिला अध्यक्ष,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी,जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम,छगन यादव राजेश साहू सनी मेमन आदित्यावर जुनैद खान नीरज ठाकुर रमेश शर्मा चिराग अली कमलेशयादव,रमेश राजा,योगेश बघेल,प्रेम सोनवानी,तपेश्वर ठाकुर,सेवन पुजारी, पुष्पा जगन्नाथ साहू,रामगुलाल साहू,आबिद ढेबर गुंजेश कपिल,चंद्रभूषण चौहान,चिराग अली,पवन सोनकर,हबीब मेमन,सतीश चौरे, दिलेश्वर देवांगन के साथ कई कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
ज्ञानेश तिवारी के मीडिया प्रभारी बनने से संगठन ने संतुलन और समन्वय का विशेष ध्यान रखा है।इसमें वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ऊर्जावान युवाओं को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है,ताकि अनुभव और उत्साह का बेहतर तालमेल स्थापित हो सके। यह नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ ही जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी।नई कार्यसमिति के गठन से संगठन को मजबूती मिलने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को गति मिलेगी।
जिला मीडिया प्रभारी बने ज्ञानेश तिवारी, कांग्रेसियो ने दी बधाई

06
Mar