Guru Nanak Dev बड़ी धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 553वां जन्मोत्सव

Guru Nanak Dev

Guru Nanak Dev बड़ी धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 553वां जन्मोत्सव


Guru Nanak Dev चारामा ! गुरु नानक देव जी 553वां जन्मोत्सव हमारे नगर चारामा में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, विगत 2 तारिख से प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से स्थानीय गुरूद्वारा श्री नानक दरबार से प्रभात फेरी निकाली जाती है, जो नगर के गुरु प्रेमियों के घरों में अरदास करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारे में पहुंचती है। बड़ी संख्या में स्थानीय सिंधी एवं सिख समुदाय के लोग शामिल होते हैं। यह जानकारी समाज के सह सचिव अजय जगवानी के द्वारा दी गई।

Guru Nanak Dev नगर में श्री गुरु नानक जयंती ( प्रकाश पर्व ) दिनांक 9/11/2022 दिन बुधवार को मनाया जाएगा। सुबह 9:30 बजे सिंधु यूवा संगठन और सिंधु महिला संगठन के तत्वाधान में मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। सुबह 10: 30 से गुरूद्वारा श्री नानक दरबार में भोग साहिब और कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है।

Guru Nanak Dev दोपहर 12:30 बजे से आम लंगर ( भंडारा ) और दोपहर 3 बजे से नगर कीर्तन ( जुलुस ) बड़ी धूमधाम से निकाला जाएगा जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देर शाम गुरूद्वारे वापस पहूंचेगा जहां आतिशबाजी और अरदास के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी। उक्त जानकारी समाज के सचिव राजेश भोजवानी के द्वारा दी गई।

वही नगर में प्रतिदिन प्रातः प्रभात नगर में निकली जा रही हैं। फेरी में स्थानीय सिंधी समाज के, सिंधु यूवा संगठन और सिंधु महिला संगठन के लोग शामिल होते हैं जिनमें से मुख्यत: समाज के अध्यक्ष नारायण दास पंजवानी, शिव जोतवानी, नारायण सचदेव, प्रकाश जोतवानी, यूवा संगठन के अध्यक्ष सन्नी वाधवानी, गोलू पंजवानी, जीतेन्द्र जोतवानी, अजय जगवानी, दीपक नानवानी , सिंधु महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती पूजा भोजवानी, माया वाधवानी, निर्मला माखिजा, अनिता माखिजा, संगीता जगवानी, सरिता असरानी, दूर्गा सचदेव, प्रिया पंजवानी, कीर्ति सबनानी सहित समाज के लोग उपस्थित होकर सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU