गुजराती फिल्म लालो ने यामी और इमरान की हक को पछाड़ा, दो दिन में इतने करोड़ की कमाई की, दर्शकों की बनी पहली पसंद

मुंबई। इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म हक रिलीज के दो दिनों में भारत में 5.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। सुपर्ण एस वर्मा निर्देशित यह फिल्म पति-पत्नी के रिश्ते, तीन तलाक और शाह बानो केस जैसे मुद्दों पर आधारित है।

सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ और दूसरे दिन 3.35 करोड़ कमाए। फिल्म का बजट 30-50 करोड़ बताया जा रहा है। वीकेंड पर कमाई बढ़ने की उम्मीद है लेकिन अभी बजट रिकवर करना चुनौतीपूर्ण लग रहा है।

दूसरी ओर गुजराती फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते ने कमाल कर दिखाया है। मात्र 4 करोड़ बजट की यह फिल्म 30 दिनों में भारत में 19 करोड़ कमा चुकी है। अंकित सखिया निर्देशित फिल्म में शराबी ऑटो ड्राइवर को भगवान कृष्ण मार्गदर्शन देते दिखाए गए हैं। 30वें दिन फिल्म ने 4.50 करोड़ का बिजनेस किया जो हक की दो दिन की कमाई से अधिक है।

फिल्म हक को दर्शकों से सराहना मिल रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर गुजराती फिल्म का जलवा बरकरार है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *