रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच आज: ट्रैफिक, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं को लेकर गाइडलाइन जारी

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और दर्शकों के लिए गेट दोपहर 4 बजे खोले जाएंगे। पहली पारी समाप्त होने के बाद स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पहले मैच में 238 रनों के विशाल स्कोर के साथ भारत ने मजबूत प्रदर्शन किया था। फरवरी में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले यह सीरीज भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। रायपुर में भी आज बल्लेबाजों के चौके-छक्कों की बरसात होने की उम्मीद है।

ट्रैफिक पुलिस ने खिलाड़ियों और दर्शकों के सुगम आवागमन के लिए विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था की है। विभिन्न दिशाओं से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग इस प्रकार हैं:

  • रायपुर शहर से: तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, नया रायपुर मार्ग, चीचा स्टेडियम तिराहा, साईं अस्पताल रोड से साईं अस्पताल पार्किंग या सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचें।
  • बिलासपुर की ओर से: बिलासपुर-रायपुर मार्ग, धनेली नाला, रिंग रोड नंबर-03, विधानसभा चौक, राजू ढाबा जंक्शन, नेशनल हाईवे-53, मंदिर हसौद, नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर परसदा पार्किंग या कोसा पार्किंग में वाहन पार्क करें।
  • बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से: विधानसभा ओवरब्रिज चौक, रिंग रोड नंबर-03, विधानसभा चौक, राजू ढाबा जंक्शन, नेशनल हाईवे-53, मंदिर हसौद, नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर परसदा या कोसा पार्किंग में वाहन पार्क करें।
  • जगदलपुर-धमतरी की ओर से: अभनपुर, केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय (डीडीयू) चौक, कोटराभाठा चौक, सेंध तालाब से साईं अस्पताल या सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क करें।
  • दुर्ग-भिलाई की ओर से: टाटीबंध, रिंग रोड नंबर-01, पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, नया रायपुर मार्ग से साईं अस्पताल या सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क करें।
  • महासमुंद-सरायपाली की ओर से: आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर परसदा या कोसा पार्किंग में वाहन पार्क करें।

पासधारी वाहनों (पार्किंग पास A से G) के लिए: सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, नया रायपुर प्रवेश मार्ग, डॉ. खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21), कोटराभाठा चौक (सेक्टर 17/20), ग्राम सेंध, सेक्टर 04/10 से पार्किंग A से G में वाहन पार्क करें।

खाने-पीने के निर्धारित दाम
स्टेडियम में खाद्य पदार्थों के दाम पारदर्शी रखे गए हैं। ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई होगी। निर्धारित दाम इस प्रकार हैं:
समोसा (100 ग्राम) – 50 रुपये
सैंडविच (1 पीस) – 60 रुपये
बर्गर – 80 रुपये
पिज़्ज़ा हट पिज़्ज़ा – 250 रुपये
पॉपकॉर्न (कोन) – 60 रुपये
पॉपकॉर्न (टब) – 100 रुपये
स्टीम वेज मोमो – 150 रुपये
चिकन मोमो – 200 रुपये
फ्राई मोमो (वेज) – 200 रुपये
चिकन फ्राई मोमो – 250 रुपये
वेफर्स और आइसक्रीम – एमआरपी पर
250 एमएल पानी की बोतल – 10 रुपये

फूड स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट पर दाम अंकित होंगे और पूरे परिसर में मेन्यू बोर्ड लगाए जाएंगे।

प्रतिबंधित वस्तुएं
सुरक्षा के लिए स्टेडियम में बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, ज्वलनशील पदार्थ, मेटल कंटेनर, छतरी, धारदार वस्तुएं, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैकपैक, सिक्के, पटाखे और हथियार प्रतिबंधित हैं। बाहर से भोजन या मादक पेय ले जाना भी नहीं होगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *