हरित ऊर्जा कॉन्क्लेव-2026 : अक्षय ऊर्जा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

हरित ऊर्जा कॉन्क्लेव-2026 में क्रेडा की सहभागिताः- क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राजेश सिंह राणा ने बताया सोलर पॉलिसी के लाभ।

दिनांक 24.03.2026 को रायपुर में इकाई MAD Ideaz, नई दिल्ली द्वारा हरित ऊर्जा कानकेल्व-2026 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के विकास को गति देने हेतु अक्षय ऊर्जा की उपयोगिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिह राणा ने भाग लिया।


राणा ने अक्षय ऊर्जा को महत्व देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास नीति में अक्षय ऊर्जा को समलित किये जाने की जानकारी दी गई। उनके द्वारा राज्य के सौर ऊर्जा नीति के प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया।
साथ ही राणा द्वारा छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के अंतर्गत राज्य का नवीकरणीय ऊर्जा खपत का हिस्सा वर्ष 2030 तक 45 प्रतिशत् एवं वर्ष 2047 तक 66 प्रतिशत् से भी अधिक लक्ष्य प्राप्त किये जाने की जानकारी प्रतिभागियों से साझा किया गया एवं इसके अतिरिक्त उन्होने क्रेडा द्वारा संचालित परियोजनाएं जैसे-सौर सुजला, जल जीवन मिशन, ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट एवं सोलर हाईमास्ट के बारे में प्रतिभागियों को विस्तृत रुप से जानकारी दी।


इस कार्यक्रम में क्रेडा के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी, छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्रधिकरण (सीबीडीए), छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग, उद्योग विभाग, पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं राज्य के उद्योगों के अधिकारीगण बड़चड़ कर भाग लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *