विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की पहल पर शिवपुर महोत्सव का भव्य आयोजन

प्रतापपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा जलेश्वर नाथ शिवपुर धाम में इस वर्ष ऐतिहासिक शिवपुर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की विशेष पहल क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते द्वारा की गई है, जिसके चलते पहली बार इतने बड़े स्तर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संभव हो पाया है।
विधायक के प्रयासों से आयोजित इस महोत्सव में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं बिहार के सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भोले बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। कार्यक्रम में आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें भोलेनाथ की दिव्य झांकी, मां दुर्गा के अलौकिक रूप तथा बजरंगबली की मनमोहक प्रस्तुति भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगी।


विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतापपुर और शिवपुर को सांस्कृतिक पहचान दिलाना भी है। उनके प्रयासों से यह आयोजन मेले का भव्य स्वरूप ले रहा है, जिससे क्षेत्र में उत्सव और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा जलेश्वर नाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन इस बार महोत्सव के कारण श्रद्धालुओं की संख्या और भी अधिक रहने की संभावना है। विधायक के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
शिवपुर महोत्सव के माध्यम से विधायक ने न केवल धार्मिक आस्था को सम्मान दिया है, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का भी संदेश दिया है। यह आयोजन प्रतापपुर के इतिहास में एक नई पहचान स्थापित करता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *