अनुनय स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान एवं गणित महोत्सव का भव्य आयोजन

सक्ती जिला शिक्षा विभाग, सक्ती के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय गणित एवं विज्ञान दिवस के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान एवं गणित महोत्सव का सफल एवं भव्य आयोजन अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल (नगर पालिका अध्यक्ष, सक्ती) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक योगेश साहू, तनवीर कुरेशी, डॉ. चंद्रशेखर खरे (वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक), डॉ. अंगेश चंद्रा (सहायक प्राध्यापक) एवं सोमेश घीथोड़े (सहायक प्राध्यापक) की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके अतिरिक्त जिला आयोजन विज्ञान समिति के सदस्यगण — छवि राठौड़ (जिला विज्ञान समन्वयक), भूपेंद्र कुमार साहू (व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरिबंधा), संतोष अनंत (व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली कला),संतोष तिवारी (व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदौर कला), श्रीमती कमलादपि गवेल (शासकीय हाई स्कूल परसाद खुर्द), करम सिंह सिदार (शासकीय हाई स्कूल शलनी) एवं प्रमोद देवांगन (शासकीय हाई स्कूल सकरीली कला) के सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह आयोजन सफल रूप से संपन्न हुआ।अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती ने आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं—पंजीयन, मंच संचालन, प्रतियोगिता समन्वय, मूल्यांकन, आतिथ्य एवं अनुशासन—का सुव्यवस्थित संचालन किया। विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से यह जिला स्तरीय आयोजन सफल एवं प्रभावशाली रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विज्ञान मॉडल, गणित मॉडल, पोस्टर निर्माण, रंगोली, वाद-विवाद, व्याख्यान एवं क्विज प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि ने ऐसे आयोजनों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास हेतु महत्वपूर्ण बताते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. खरे ने संसाधनों के सार्थक उपयोग पर बल दिया, वहीं डॉ. अंगेश चंद्रा ने प्रेरणादायी शैली में विद्यार्थियों को विज्ञान एवं गणित के प्रति जागरूक किया। छवि राठौड़ एवं भूपेंद्र कुमार साहू ने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की आवश्यकता रेखांकित की।विद्यालय के निदेशक योगेश साहू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच एवं रचनात्मक क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर अनुनय कॉन्वेंट स्कूल के प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय परिसर में अभिभावकों की सतत उपस्थिति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया। अभिभावकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता
पक्ष में – प्रथम: अनीषा बिजनेर (अनुनय स्कूल), द्वितीय: आफिया फातिमा तृतीय: शोएब अली
विपक्ष में – प्रथम: शिवांश बनर्जी द्वितीय: नेहा जायसवा तृतीय: शुभांगी साहू सभी अनुनय कॉन्वेंट स्कूल)साइंस क्विज प्रतियोगिता – प्रथम: यामिनी गबेल, अविनाश सिदार (अनुनय कॉन्वेंट स्कूल) द्वितीय एवं उज्ज्वल घृतांत (मनिका माता स्कूल) तृतीय पोस्टर प्रतियोगिता – प्रथम: यशस्वी लहजे (लिटिल फ्लावर स्कूल), द्वितीय: गगन राठौर (एम. एल. जैन स्कूल), तृतीय: प्रियसी गबेल (अनुनय कॉन्वेंट स्कूल) विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता – प्रथम: हर्षवर्धन सिंह जगत, द्वितीय: सौरभ भारद्वाज, तृतीय: सिद्धांत देवांगन (अनुनय कॉन्वेंट स्कूल) रंगोली प्रतियोगिता – प्रथम: शगुन साहू (अनुनय कॉन्वेंट स्कूल), द्वितीय: अंजुलता साहू (मनिका माता स्कूल), तृतीय: स्नेहा द्विवेदी (लिटिल फ्लावर स्कूल) गणित मॉडल प्रतियोगिता – प्रथम: मयंक, द्वितीय: रुद्र प्रताप कुर्रे (अनुनय कॉन्वेंट स्कूल), तृतीय: सुहानी एवं कावेरी (शासकीय हाई स्कूल नवापारा खुर्द)अंत में परिणाम घोषणा के साथ विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम का समापन किया गया। यह आयोजन जिले में वैज्ञानिक चेतना, तार्किक सोच एवं नवाचार की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *