5 मार्च 2026 को होगा आयोजन
सोनहत, कोरिया। जिले के सोनहत में आगामी 5 मार्च 2026 को एक ऐतिहासिक और भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सोनहत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, श्री संदीप जायसवाल के गतिशील नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण आयोजन आर्यन फ्यूल पेट्रोल पंप के बगल के मैदान, सलगवाकला में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। यह पहला अवसर है जब सोनहत में होली पर्व के अवसर पर इतने बड़े स्तर पर ऐसा समारोह आयोजित किया जा रहा है।
होली पर्व रंगों और भाईचारे का प्रतीक है, और इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर सौहार्द और एकता को बढ़ावा देना है।
इस भव्य होली मिलन समारोह में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी सहित समाज के हर वर्ग के प्रमुख लोग शामिल होंगे।
स्थान- आर्यन फ्यूल पेट्रोल पंप के बगल मैदान, सलगवाकला, सोनहत में 5 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक।