धान खरीदी में सरकार फेल, किसानों का भविष्य दांव पर

दिलीप गुप्ता
सरायपाली : प्रदेश में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रतिदिन टोकन समय पर नहीं कटने से किसान बेहाल हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इस गंभीर मुद्दे पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुंद आरिफ अली पिंकी ने इसे किसानों के साथ खुला अन्याय बताया है।
आरिफ अली पिंकी ने कहा कि सरकार की नाकामी का खामियाजा किसान भुगत रहा है। कभी टोकन नहीं कटता, कभी धान खरीदी की लिमिट जानबूझकर सीमित कर दी जाती है और ऊपर से खरीदी का समय भी कम कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। यह व्यवस्था नहीं, बल्कि किसानों को तोड़ने की साजिश है।
उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करता है, लेकिन जब बेचने का समय आता है तो उसे टोकन, लिमिट और समय के चक्कर में धक्के खाने पड़ते हैं। सरकार की लापरवाही ने किसानों को कर्ज और बदहाली की ओर धकेल दिया है। आरिफ अली पिंकी ने सरकार से कहा कि
टोकन कटने की समस्या तत्काल दूर की जाए धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाए,खरीदी की अवधि बढ़ाकर किसानों को पूरा हक दिया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *