जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद बैठक 27 मार्च को

कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी बैठक, वार्षिक कार्ययोजना सहित अहम मुद्दों पर होगा निर्णय

कोरिया, 25 मार्च 2026/
जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया की शासी परिषद की बैठक 27 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, बैकुण्ठपुर में आयोजित की जाएगी।
बैठक में लोकसभा क्षेत्र कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, भरतपुर-सोनहत की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह सरूता, बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा सहित शासी परिषद के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श एवं अनुमोदन किया जाएगा। इनमें वर्ष 2024-25 के कार्यों की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 में निरस्त किए गए कार्यों की स्वीकृति, वर्ष 2025- 26 के स्वीकृत कार्यों के कार्योत्तर अनुमोदन, जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्रों का निर्धारण तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष की अनुमति से अन्य समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

जिला खनिज संस्थान न्यास के पदेन सदस्य सचिव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *