Gothan : गौठान मुद्दे को लेकर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर

Gothan :

Gothan प्रेसवार्ता कर गौठान के मुद्दे पर सरकार पर निशाना

Gothan बिलासपुर ! प्रदेश में गौठान के मुद्दे को लेकर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर है। गौठानों के भ्रमण के साथ भाजपा योजना में बड़े घोटाले और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, उप नेता प्रतिपक्ष डॉ कृष्णमूर्ति बांधी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने बिलासपुर में प्रेसवार्ता कर गौठान के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा और योजना पर सवाल खड़े किए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि, प्रदेशभर में भाजपा ने गौठानो का भ्रमण कर सरकार के दावों का परीक्षण किया है। सरकार के दावों के विपरीत गौठानो की व्यवस्था चौपट है। ना ही गौठान में गाय है और ना ही गोबर। शेड, चारा, खाद पानी जैसी सारी व्यवस्थाएं गायब हैं। सरकार केवल गाय गोबर के नाम पर आंकड़ों की बाजीगरी में लगी है।

Sirsa latest news : सफेदपोशों व नौकरशाहों की बदौलत नशा तस्करी का हब बनकर रह गया सिरसा

गौठानो को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने के नाम पर सरकार ने केवल भ्रष्टाचार किया है। आगे भाजपा नेताओं ने कहा कि, गौठान केवल कमीशनखोरी का केंद्र बन गया है। समूह की महिलाएं काम करना नहीं चाह रही हैं, उन्हें अपनी बदकिस्मती पर रोना आ रहा है। इस तरह सरकार के गौठान की जमीनी हकीकत दावों से विपरीत है। गाय गोबर गौठान की बात करने वाली सरकार योजना में फेल साबित हुई है।

बाइट: धरमलाल कौशिक ( पूर्व नेता प्रतिपक्ष)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU