Gopa Ashtami गोपा अष्टमी पर गायों की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद,देखिये VIDEO

Gopa Ashtami

Gopa Ashtami वृंदावन गौशाला में गायों की पूजा अर्चना कर गौ माता को भोग लगाकर सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद : चमन अग्रवाल

 

Gopa Ashtami सक्ती। गोपा अष्टमी में गौ माता की पूजा अर्चना करने से घर में धन संपदा के साथ सुख समृद्धि प्राप्त होती है वृंदावन गौशाला के चमन अग्रवाल ने परिवार के साथ गौशाला में गौ माता की सेवा पूजा अर्चना कर गौ माता को गुड़ रोटी चारा खिलाकर लगाया भोग इस अवसर पर चमन अग्रवाल ने बताया यह त्योहार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, इस पर्व पर गाय और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है सनातन धर्म में गाय अत्यंत पूजनीय मानी जाती है।

 

Gopa Ashtami कहा जाता है कि गाय में हिंदू धर्म के सभी 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। इस दिन गाय की पूजा और उसकी सेवा आदि करने से सभी तरह के कष्टों का नाश होता है साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है। गोपाष्टमी के दिन गाय और गोवंशों की सुरक्षा,संवर्धन और उनकी सेवा का संकल्प लेकर गौ माता की सेवा करना चाहिए पौराणिक कथा,

Gopa Ashtami  गोपाष्टमी के दिन प्रात: जल्दी उठकर गायों और बछड़ों को स्नान आदि कराया जाता है। इसके बाद गौ माता को हाथों से मेहंदी,हल्दी,रोली के थापे लगाए जाते हैं। तत्पश्चात धूप,दीप,गंध,पुष्प,अक्षत,रोली,गुड़ वस्त्र आदि सामग्री से गाय की पूजा की जाती है। अंत में गाय की आरती कर उन्हें चारा खिलाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गाय की पूजा करने के बाद उसकी परिक्रमा कर कुछ दूरी तक उसके साथ चलना चाहिए। इसके बाद गौमाता की चरण रज को माथे पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है !

Korea Forest Division अतिक्रमण पनप रहा साहब कर रहे अनदेखी, कैसे होगा जल जंगल जमीन सुरक्षित..

 

 

मान्यता है कि यदि गोपाष्टमी के दिन विधि-विधान से गाय का पूजन व सेवा की जाए तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गाय की पूजा करने से कृष्ण भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस दिन गाय की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है

बाइट संचालक चमन अग्रवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU