सक्ती के युवाओं के लिए खुशखबरी: 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है बड़ा प्लेसमेंट कैंप, डभरा से लेकर जैजैपुर तक इन तारीखों पर होगी सीधी भर्ती

सक्ती। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। जिला पंचायत सक्ती से जारी निर्देशों के बाद अब जिले में बड़े पैमाने पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होने जा रहा है। एसआईएस इंडिया कंपनी लिमिटेड अनूपपुर और एसआईएस लिमिटेड रायगढ़ ब्रांच द्वारा जनपद, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर इन कैंपों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों से जोड़ना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एसआईएस लिमिटेड रायगढ़ ब्रांच द्वारा 1 अप्रैल को जनपद पंचायत डभरा में कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 2 अप्रैल को जनपद पंचायत जैजैपुर और 3 अप्रैल को जनपद पंचायत मालखरौदा व जनपद पंचायत सक्ती में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा।

वहीं दूसरी ओर, एसआईएस इंडिया लिमिटेड अनूपपुर द्वारा भी अप्रैल माह के उत्तरार्ध में कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत 21 अप्रैल को जनपद पंचायत मालखरौदा, 22 अप्रैल को जनपद पंचायत जैजैपुर, 23 अप्रैल को जनपद पंचायत डभरा और 24 अप्रैल को जनपद पंचायत सक्ती में शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए शासकीय आईटीआई मालखरौदा में 25 अप्रैल, शासकीय आईटीआई जैजैपुर में 27 अप्रैल और शासकीय आईटीआई डभरा में 28 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप का शेड्यूल तय किया गया है। प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे अपनी योग्यता के अनुसार इन कैंपों में पहुंचकर रोजगार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *