एमपी के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब सीधे बैंक अकाउंट में आएगी सैलरी, बिचौलियों का खेल होगा खत्म

MP Outsource Employees News : भोपाल। मध्यप्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अब इन कर्मचारियों के वेतन भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार नई व्यवस्था लागू करने जा रही है, जिसके तहत आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी अब किसी कंपनी या ठेकेदार के माध्यम से नहीं, बल्कि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार का यह कदम कर्मचारियों को बिचौलियों और निजी कंपनियों द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण से बचाने के लिए उठाया गया है। अक्सर शिकायतें मिलती थीं कि कंपनियां कर्मचारियों के वेतन में कटौती करती हैं या समय पर भुगतान नहीं करतीं। नए नियमों के मुताबिक, जो कंपनियां एंट्री फीस या सुरक्षा निधि (Security Deposit) के नाम पर कर्मचारियों से अवैध वसूली करेंगी, उन्हें तुरंत ब्लैक लिस्ट (काली सूची) में डाल दिया जाएगा।

1 अप्रैल से लागू होंगी नई गाइडलाइन आगामी 1 अप्रैल से प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में आउटसोर्स नियुक्तियों और उनके कामकाज को लेकर नई गाइडलाइन प्रभावी हो जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। सरकार के इस फैसले से न केवल वेतन मिलने में देरी की समस्या खत्म होगी, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में होने वाले भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *