किसानो के लिए अच्छी खबर : KCC लोन पर RBI का नया ड्राफ्ट, अब 6 साल में चुका सकेंगे कर्ज, खेती की नई तकनीक के लिए भी मिलेगा पैसा

मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को लेकर एक क्रांतिकारी ड्राफ्ट तैयार किया है, जो देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इस नए प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य किसानों पर कर्ज चुकाने के दबाव को कम करना और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ना है। RBI ने इन नए नियमों पर 6 मार्च 2026 तक आम लोगों और विशेषज्ञों से सुझाव मांगे हैं।

अब 6 साल की लंबी अवधि और एक समान नियम नए ड्राफ्ट की सबसे बड़ी राहत लोन चुकाने की समय सीमा को लेकर है। अब किसान अपना KCC लोन 6 साल तक की अवधि में चुका सकेंगे, जिससे उन पर तत्काल पैसा लौटाने का मानसिक और आर्थिक बोझ नहीं रहेगा। इसके अलावा, RBI ने पूरे देश में फसल के मौसम के नियमों को एक समान कर दिया है। अब छोटी फसलों के लिए 12 महीने और लंबी फसलों के लिए 18 महीने का समय तय किया गया है, जिससे बैंकों की मनमानी पर लगाम लगेगी।

खेती के साथ टेक्नोलॉजी को भी मिला सपोर्ट बदलते दौर के साथ अब KCC सिर्फ बीज और खाद तक सीमित नहीं रहेगा। अब किसान खेती में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक के लिए भी लोन ले सकेंगे। इसमें मिट्टी की जांच, मौसम की जानकारी देने वाले उपकरण, ऑर्गेनिक खेती का सर्टिफिकेट और खेती से जुड़ी ट्रेनिंग के खर्च शामिल किए जाएंगे। साथ ही, अब लोन की राशि खेती के वास्तविक खर्च के आधार पर तय होगी, ताकि किसानों को साहूकारों के पास न जाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *