Gold bazar : सोने की कीमतों ने तोड़े रिकार्ड, 72 हजार के पार

Gold prices broke records, crossed 72 thousand

चांदी साढ़े 82 हजार प्रति किलो ग्राम पर पहुंची

 

नई दिल्ली। सोना आज यानी बुधवार (10 अप्रैल) को एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान आज 10 ग्राम सोना 216 रुपए महंगा होकर 72,048 रुपए का हो गया है।

चांदी भी आज अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। एक किलो चांदी का भाव 368 रुपए बढ़कर 82,468 रुपए हो गया है। एक दिन पहले ये 82,100 रुपए पर थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में इनके दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

3 महीने में 8,746 रुपए बढ़े सोने के दाम
इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 8,746 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था। ये 63,302 रुपए प्रति ग्राम से 72,048 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से 82,468 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था सोना
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16त्न) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

75 हजार तक जा सकता है सोना
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 85 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

जोखिम के डर से बढ़ रहे सोने के दाम
सोने के दाम में तेजी का सबसे बड़ा कारण है कि दुनियाभर के निवेशक जोखिम कवर करना चाहते हैं। उन्हें डर है कि युद्ध संकट गहरा सकता है। वे ब्याज दरों में कमी के बाद डॉलर की संभावित कमजोरी को लेकर भी आशंकित हैं। दुनियाभर में चांदी की सप्लाई कम है, जबकि डिमांड बढ़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU