Gold Price Today : शादी सीजन में सोने मे आई बड़ी गिरावट….जाने ताजा भाव

Gold Price Today : शादी सीजन में सोने मे आई बड़ी गिरावट....जाने ताजा भाव

Gold Price Today : शादी सीजन में सोने मे आई बड़ी गिरावट….जाने ताजा भाव

 

Gold Price Today : सोने के खरीदारों के लिए आज भी सस्ते सोने के गहने खरीदने का अच्छा मौका है। सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर MCX पर सोने की कीमत आज 55,000 के स्तर पर देखी जा सकती है.

https://jandhara24.com/news/144539/check-bank-statement/

Gold Price Today :वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट (Silver Price Today) चल रही है. चांदी आज 63,000 के आसपास कारोबार कर रही है।कल सोने की कीमतों में भी गिरावट आई थी। आइए देखते हैं आज क्या है 10 ग्राम सोने की कीमत-

सोना 3,500 रुपए टूटा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने का भाव 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हम आपको बता दें कि 2 फरवरी 2023 को सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। इस दिन सोने की कीमत ने 58,882 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छुआ था। इस हिसाब से सोना 3522 रुपये टूटा।

चांदी भी हुई सस्ती
एमसीएक्स पर चांदी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 63,636 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी. चांदी की कीमत में सोमवार को भी गिरावट दर्ज की गई।

Chhattisgarh : अमेरा क्षेत्र में प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा कोयला और रेत तस्करी

विश्व बाजार में कीमत क्या है?
वैश्विक बाजार की बात करें तो यहां भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। यहां सोने का भाव 1806.50 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं, अमेरिकी सोना वायदा भी 1,824.90 डॉलर प्रति औंस पर कायम है। इसके अलावा चांदी 20.75 डॉलर प्रति औंस पर कायम है।

सोना खरीदने से पहले ध्यान रखें
अगर आप भी बाजार में सोना खरीदने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही सोना खरीदें। सोने की शुद्धता जांचने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप “बीआईएस केयर” ऐप के माध्यम से सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं कि यह असली है या नकली। इसके अलावा आप इस एप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं।

यहां कीमतों की जांच करें
आप अपने घर पर भी सोने की कीमत चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आप 8955664433 पर कॉल करके कीमत चेक कर सकते हैं। आपका मैसेज उसी नंबर पर पहुंच जाएगा, जिससे आप मैसेज भेज रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU