भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम लगभग 300 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे इसकी कीमत 1.56 लाख रुपये के स्तर के आसपास पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी लगभग 500 रुपये प्रति किलो का उछाल देखा जा रहा है, जिससे 1 किलो चांदी का भाव 2.50 लाख रुपये के करीब बना हुआ है।
बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सुबह कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोने का भाव 1,55,984 रुपये के आसपास रहा। दिन के शुरुआती सत्र में सोने ने 1,56,357 रुपये का उच्चतम और 1,55,116 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 2,44,429 रुपये प्रति किलो के स्तर पर देखी गई। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,46,214 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया।
प्रमुख शहरों में भाव की स्थिति
देश के विभिन्न शहरों में कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है। पटना में सोने का दाम सबसे कम 1,55,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि भोपाल में यह सबसे अधिक 1,56,280 रुपये रहा। इसी तरह चांदी की कीमत पटना में 2,44,610 रुपये और भोपाल में 2,45,530 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 ग्राम सोने का भाव 1,56,050 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 2,45,170 रुपये के स्तर पर रही बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और मांग में उतार-चढ़ाव के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में यह बदलाव देखा जा रहा है।