गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं की टिकट बुकिंग से हुआ फरारी का खुलासा, कोर्ट ने अग्रिम जमानत से इनकार किया

रायपुर। गोवा के Birch by Romeo Lane नाइटक्लब में 6 दिसंबर को लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद क्लब के चार मालिकों में शामिल लूथरा बंधुओं के थाईलैंड भागने की खबरें सामने आई थीं, जिन्हें उन्होंने गलत बताया था। लेकिन गोवा पुलिस की जांच में अब उनका दावा झूठा साबित हो गया है।

जांच में सच आया सामने
गोवा पुलिस ने पाया कि लूथरा ब्रदर्स ने 7 दिसंबर की तड़के 1:17 बजे मेक माई ट्रिप प्लेटफॉर्म से थाईलैंड की टिकटें बुक की थीं। जिस समय पुलिस और फायर सर्विसेज की टीम आग बुझाने में जुटी थीं, उसी समय दोनों भाई देश छोड़ने की तैयारी कर रहे थे।

पांच लोग गिरफ्तार
अग्निकांड मामले में अब तक पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें नाइटक्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली शामिल हैं।

लूथरा बंधुओं की जमानत पर कोर्ट में सुनवाई
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में आज फरार सौरभ और गौरव लूथरा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए अगली सुनवाई कल तय की। गोवा पुलिस ने अदालत में याचिका का कड़ा विरोध किया।

इधर आरोपी अजय गुप्ता को दिल्ली में तैनात गोवा पुलिस की टीम ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मेडिकल जांच के बाद उसे गोवा लाया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *