18 वर्ष पूर्ण करने वाली बालिका को 1.50 लाख: रानी दुर्गावती योजना से बेटियों को मिलेगा संबल – बिंदु सिन्हा

गरियाबंद। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत राजकीय बजट का स्वागत करते हुए इसे जनहितैषी, विकासोन्मुखी एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित बजट बताया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में महिलाओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है। महिला स्वावलंबन, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, बालिकाओं की शिक्षा, पोषण योजनाओं तथा महिला सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। यह बजट महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों की महिलाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। कौशल विकास योजनाओं, लघु उद्योगों को बढ़ावा तथा महिला उद्यमियों के लिए आसान ऋण व्यवस्था जैसे प्रावधान सराहनीय हैं।

उन्होंने कहा कि इस बजट में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, शिक्षा संस्थानों के उन्नयन एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। नगर के सर्वांगीण विकास, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा युवाओं के भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *