सूरजपुर: सड़क किनारे झुलसी हालत में मिली छात्रा की मौत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परिजनों को बंधाया ढाढस

सूरजपुर। जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क किनारे गंभीर रूप से झुलसी हुई मिली कक्षा 11वीं की छात्रा मोनिका सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, गोरखनाथपुर की रहने वाली छात्रा पाटन नाला के समीप लगभग 95 प्रतिशत जली हुई अवस्था में मिली थी। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर और फिर रायपुर के लिए रेफर कर दिया था।

इस बीच, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। मंत्री ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच के सख्त निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है, हालांकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *