बिलासपुर रेल मंडल में गर्डर लॉन्चिंग: 14 से 17 जनवरी तक कई ट्रेनें रद्द

Train Cancellation

Train Cancellation : बिलासपुर : बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत खरसिया से राबर्टसन स्टेशन के बीच भेलवाडीह समपार फाटक पर गर्डर लॉन्चिंग और चक्रधरनगर-कोतरलिया सेक्शन के बीच रेलवे ब्रिज पर गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है। इस विकासात्मक कार्य हेतु रेलवे द्वारा ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण 14 से 17 जनवरी के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द रहने वाली गाड़ियां:
15 एवं 17 जनवरी: रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68737), बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर (68738) और रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68735)।

14 एवं 16 जनवरी: बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर (68736) रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां (शॉर्ट टर्मिनेशन):
68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू: 15 एवं 17 जनवरी को यह ट्रेन गोंदिया से चलकर बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह रद्द रहेगी।

68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू: 15 एवं 17 जनवरी को यह ट्रेन झारसुगुड़ा के स्थान पर बिलासपुर से प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच यह रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *