अम्बिकापुर। जिला पंचायत सरगुजा की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई है। यह बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिले के विकास कार्यों, विभागीय योजनाओं की समीक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक की महत्ता को देखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सर्व संबंधित सदस्यों, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
इनपुट : हिंगोरा सिंह