गायत्री परिवार का राष्ट्रीय जागरण अभियान: यज्ञों के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रचार…

 

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर और बतौली में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जागरण अभियान के तहत यज्ञों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जन-जन तक पहुँचाना है। “हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा” इस उद्घोष के साथ गायत्री परिवार ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया है।

गायत्री परिवार के सदस्य हिंगोरा सिंह ने कहा कि समाज आज तेजी से पतन की ओर बढ़ रहा है, लेकिन गायत्री परिवार संजीवनी की तरह अपनी पुरानी सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए सक्रिय है। इस अभियान के तहत अम्बिकापुर और बतौली में आयोजित यज्ञों के माध्यम से उन्होंने समाज को जागरूक करने और मानवता की दिशा में बदलाव लाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

Related News

गायत्री परिवार का यह प्रयास भारतीय संस्कृति की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर जारी रहेगा।

 

 

Related News