गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 पुलिसकर्मियों के तबादले

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। ऐसे सभी अधिकारी और कर्मचारी, जिनकी एक ही स्थान पर तैनाती तीन वर्ष या उससे अधिक समय से थी, उन्हें अन्य स्थानों पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 67 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें 3 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक सहित अन्य संवर्ग के कर्मचारी शामिल हैं।

जारी निर्देशों के तहत सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।

पुलिस विभाग में यह बदलाव नियमित प्रक्रिया का हिस्सा होने के साथ प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती से बनने वाले स्थानीय समीकरणों को समाप्त करने और पुलिसिंग में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। तबादला सूची में आरक्षक, प्रधान आरक्षक सहित विभिन्न वर्गों के कर्मचारी शामिल हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *