गरियाबंद पैरी नदी उद्गम स्थल को‌‌ पर्यटन स्थल में शामिल करने की मांग-डॉ मनीष

गरियाबंद, दिंनाक- 16/05/2026 गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र स्थित भाठीगढ़ (भातूगढ़) पहाड़ी पर पैरी नदी उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर सकारात्मक पहल सामने आई है।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड से प्राप्त पत्र में कहा गया है कि भविष्य में यदि उक्त क्षेत्र के पर्यटन विकास हेतु कोई योजना बनाई जाती है, तो पैरी नदी उद्गम स्थल के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकास संबंधी सुझावों को योजना में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

ज्ञात हो कि पिछले माह गरियाबंद जिला भाजपा मंत्री डॉ. मनीष सिन्हा ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष पैरी नदी उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल में शामिल करने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री द्वारा इस विषय को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड को अग्रेषित किया गया था।

टूरिज्म बोर्ड से प्राप्त यह आश्वासन गरियाबंद जिले के पर्यटन विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। यदि भविष्य में इस क्षेत्र का विकास होता है, तो इससे स्थानीय पर्यटन, रोजगार एवं क्षेत्रीय पहचान को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *