Gariaband Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर छात्र सैनिकों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट के साथ हर घर तिरंगा एवं एक पेड़ मां के नाम चलाया गया अभियान
Gariaband Independence Day : गरियाबंद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर नगर के प्रतिष्ठित शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेजेस में एनसीसी छात्र सैनिकों द्वारा ध्वजारोहण पर तिरंगे को सलामी दी गई और साथ ही हर घर तिरंगा के अंतर्गत सेल्फी विद तिरंगा, एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में 100 पौधारोपण किए गए।
एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के नेतृत्व में एनसीसी छात्र सैनिकों द्वारा ध्वजारोहण अतिथी सम्मान के बाद प्रभात रैली का आयोजन किया गया। नगर भ्रमण कर विद्यालय परिसर में वापस आकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ ध्येय वाक्य के साथ एनसीसी अधिकारी व कैडेट्स के द्वारा फलदार पेड़ों के पौधरोपण किए गए। राष्ट्रीय ध्वज सम्मान में सेल्फी विथ तिरंगा कार्यक्रम चलाया गया जिसमें सभी कैडेट द्वारा अपने घरों में ध्वज फहरा कर तिरंगे के सम्मान में सेल्फी लेकर अभियान चलाया गया।
Gariaband Independence Day : स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के सम्मान में उनके वंशजों को एनसीसी कैडेटों द्वारा तिरंगा भेंट किया गया जिसमें पंडित रामबिशाल पांडेय के सुपुत्र लोकेश पांडे, सुंदरलाल शर्मा की प्रपौत्री पद्मा दूबे, कुंजलाल मिश्रा के परिवार से केशरलता मिश्रा एवं गोस्वामी परिवार से हिमांशु गोस्वामी ने सम्मान स्वरूप ध्वज ग्रहण किया।
एनसीसी कैडेटों द्वारा शाला परिसर में 100 पेड़ लगाए गए जिसमें सभी कैडेट्स,शिक्षक शिक्षिका, जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थीगण शामिल हुए साथ ही प्रत्येक कैडेट द्वारा अपने घर एवं आसपास अपनी माँ के साथ पौधा रोपकर ‘एक पेड़ माँ के साथ’ ध्येय वाक्य के साथ सेल्फी विथ वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। छात्र सैनिकों द्वारा वृक्षारोपण जागरूकता के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसार प्रचार किया गया।नगरवासियों ने कैडेट्स के अनुशासन, राष्ट्र के प्रति सम्मान के जज्बे की भूरि भूरि प्रशंसा की।
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्षा सुजाता शर्मा, सदस्य लेखा महोबिया, सोमनाथ पटेल,संजीव साहू, खुशी साहू, विवेक शर्मा, बीआरसीसी सुभाष शर्मा आदि ने पौधे लगाकर छात्र सैनिकों को प्रोत्साहित किया।
Azadi Ka Mahaparv : विधायक चातुरी नंद ने विभिन्न जगहों पर फहराया तिरंगा
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजय एक्का, वरिष्ठ व्याख्याता बी.एल.ध्रुव, एम एल सेन, एम के चंदन, विक्रम सिंह ठाकुर, संतोष सूर्यवंशी,कमल सोनकर, समीक्षा गायकवाड़, गोपाल देवांगन,मधु गुप्ता, व्यायाम शिक्षिका शिखा महाड़िक, सहा.शि.वि. अंजू मार्कण्डे, अंगेश गंगेले, कैलाश साहू, सरिता साहू, पुणेन्द्र बाघमार, पूजा मिश्रा, साक्षी जपे, प्रणीति चंद्राकर, पिंकी तारक, नारायणलाल साहू,साक्षी चंद्राकर,नेहा सिंह, जितेन्द्र साहू, उपासना भगत, जमील अहमद आदि उपस्थित रहे।