गरियाबंद भाजपा की नई टीम घोषित, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के मंडल प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची में सभी मंडलों के लिए अनुभवी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिला संगठन के जिला प्रभारी अमित चिमनीनी की सहमति से जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने मंडल के प्रभारी सह प्रभारी की घोषणा की।जारी सूची के अनुसार मंडल प्रभारी गरियाबंद में चंद्रशेखर साहू, राजिम में डॉ. आशीष शर्मा, फिंगेश्वर में मुरलीधर सिन्हा तथा कोपरा में प्रभारी ईश्वर साहू एवं सह प्रभारी अजय रोहरा को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार छुरा में प्रीतम सिन्हा, खड़मा में प्रभारी जगदीश यादव एवं सह प्रभारी शिवांगी चतुर्वेदी, मलेवांचल में पारस ठाकुर, बिंद्रानवागढ़ में सुरेंद्र सोनटेके तथा मैनपुर में गुरुनारायण तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा मंडल प्रभारी गोहरापदर में योगेश शर्मा, कांदाडोंगर में पुनीत राम सिन्हा, देवभोग में प्रभारी पदुलोचन जगत एवं सह प्रभारी सीताराम यादव तथा झाखरपारा में प्रभारी मनीष सिन्हा एवं सह प्रभारी योगीराम माखन कश्यप को संगठन की कमान सौंपी गई है।जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने सभी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे संगठन के विस्तार के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *