Gariaband : भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Gariaband :

Gariaband राममय हुआ गरियाबंद,जय जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

Gariaband गरियाबंद। नगर में रामनवमी के पावन पर्व पर सिवील लाइन स्थित राम मंदिर से दोपहर 3 बजे भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली जिसमें झांकियां अखाड़ा प्रमुख आकर्षण रहीं। गाजे बाजे एवं डीजे के साथ निकली भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा में विश्वहिंदू रक्षा मंच के सदस्यों के साथ शहर के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

http://इसे भी पढ़े : https://jandhara24.com/news/149362/kondagaon-chhattisgarh/
Gariaband गरियाबंद नगर में रामनवमी के पावन पर्व पर बस स्टैंड से तिरंगा चौक होते हुए भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली शोभायात्रा में युवा जहां बड़ी बड़ी ध्वजाएं हाथों में लेकर लहरा रहे थे वहीं श्रीराम के जयकारे भी लगा रहे थे जिससे पूरा माहौल राममय हो गया। आयोजक हिंदू रक्षा मंच के सदस्यों सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारी विगत एक महीने से की जा रही थी जिसके बाद सोमवार को रामनवमी पर्व पर धूमधाम से श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें एक से बढ़कर एक झांकियां भी सजाई गईं।

 

इसे भी पढ़े :  Ram Navami : चारामा नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी का पर्व

Gariaband झांकियों में राम भगवान की 15 फ़ीट की मुर्ती, भगवान श्रीराम, हनुमान, वनवासी राम, लक्ष्‌मण, सीता हनुमान सहित अश्वों पर भी झांकियां बनाई गईं जो आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में अधिकांश लोग भगवा कुर्ता पहनकर भगवा दुपट्टा डाले नजर आए साथ ही सभी के माथे पर तिलक लगा हुआ था। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों में भी रामनवमी को लेकर गजब का उत्साह नजर आया।

 

दोपहर 12 बजते ही मंदिरों में मनाया रामजन्म

 

Gariaband रामनवमी के पर्व पर दोपहर ताप्ती तट स्थित मंदिरों में 12 बजते ही घंटियों की ध्वनियों से पूरा तट गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान राम जन्मोत्सव मनाया तथा विधि विधान से भगवान श्रीराम की आरती कर प्रसादी का वितरण किया। ताप्ती तट पर स्थित प्राचीन राम मंदिर,, मंदिर में सुबह से ही अनुष्ठान प्रारंभ हो चुके थे। दोपहर 12 बजे के पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन्मोत्सव के लिए मंदिरों में पहुंच गए तथा 12 बजते ही घंटे घड़ियाल बजने लगे। इस दौरान जोर जोर से भगवान श्रीराम के जयकारे श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए।

Gariaband  हिंदूरक्षा मंच संचालन मंडल के सदस्य- मनोज खरे विनय दासवानी परस देवांगन रीखी यादव प्रकास चंद रोहरा ललित पारख तामेश्वर सोनी रिकी गुप्ता हरीश भाई ठक्कर अजय दासवानी गौरव पटेल राहुल राजपूत पंकज सिन्हा जीवन सिन्हा संदीप रितिक सिन्हा प्रकास निर्मलाकर पुष्पक देवांगन छगन यादव राजू तिवारी नवीन सिन्हा विकास राजपूत अकास तिवारी खीर सिंग यादव बाबा सोनी सोनू सहनी मुरली सिन्हा विकास पारख संजू सोनी संजय सिन्हा गैन्द लाल सिन्हा टीकम मांडले तेजस्वी धुर्व भानु कूटारे जितेंद्र यादव आदित्य साहू हेमंत सिन्हा मुकेश सोनी प्रहलाद यादव पीयूष सिन्हा अंकित सिन्हा छायांक सिन्हा सानु प्रशांत राठौर डालेन्द्र चौहान अर्जुन विश्वकर्मा आदर्श बागे राजा कवर कमलेश यादव शुभम् यादव आयुष पांडे विकास पांडे दीपक सोनी !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU