Gariaband : अचानक नाले में बाढ़ आ जाने से फंसे करीब एक हजार पर्यटक, पढ़िए पूरी खबर

Gariaband :

Gariaband चिंगरा पगार में सभी पर्यटको को प्रशासन की संयुक्त टीम ने सकुशल निकाला बाहर

वर्तमान में कोई भी पर्यटक बाढ़ क्षेत्र में मौजूद नहीं

Gariaband गरियाबंद  !   जिले के प्रसिद्ध चिंगरा पगार जलप्रपात क्षेत्र में बरसाती नाले में पानी बढ़ जाने के कारण आई बाढ़ में फंसे सभी पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। नाले में पानी बढ़ने से पर्यटको के फंसे होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर सेना की संयुक्त टीम ने पर्यटकों को बाहर निकालने त्वरित कार्रवाई किया।

Lord Bholenath भगवान भोलेनाथ की महिमा सबसे न्यारी
एसडीएम गरियाबंद  भूपेंद्र साहू ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में लोगों के सुरक्षा की निगरानी के लिए संयुक्त टीम मुस्तैदी से जुटे रहे। नाले में पानी कम होने के साथ ही सभी लोगों को एक-एक कर सुरक्षित जगह पर निकाला गया। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कोई भी पर्यटक मौजूद नहीं है, सभी सकुशल बाहर निकाल लिए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU