(Game content) खेल सामग्री खरीदी में दोषी भ्रष्टाचारियों पर हो सख्त कार्यवाही : क्रिष्टोफर पॉल

(Game content)

(Game content) खेल सामग्री खरीदी में दोषी भ्रष्टाचारियों पर हो सख्त कार्यवाही : क्रिष्टोफर पॉल

(Game content) राजनांदगांव । केंद्र सरकार ने वर्ष 2010 से आदिवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से एकलव्य आवासीय विद्यालय आरंभ किया गया था। राजनांदगांव और मोहला में एक-एक आवासीय स्कूल संचालित हो रहा है।

(Game content) इन स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी बहुत महत्व दिया जाता है, इसलिए खेल सामग्री क्रय करने हेतु लाखों का आबंटन केन्द्र सरकार द्वारा दिया जाता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की भ्रष्ट नजर से यह भी नहीं बच पाया और वर्ष 2020 से लेकर 2022 तक खेल सामग्री क्रय करने में सारे नियम निर्देश को दरकिनार कर व्यक्तिगत लाभ कमाने की नियत से व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया, जिसकी पोल अब खुल रही है, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक विधायक ने सवाल लगाया और जिसका जवाब तैयार करने में जिस तरह से फर्जीवाड़ा किया गया, यह अब किसी से छिपा नहीं है, क्योंकि स्कूल के कर्मचारी स्वयं प्रेस कान्फ्रेंस कर उच्च अधिकारियों की पोल खोल चुके है।

(Game content) यह तो प्रमाणित हो चुका है कि खेल सामग्री क्रय करने में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी हुई है, लेकिन जांच कराने जिम्मेदार अधिकारियों के हाथ कांप रहे है, क्योंकि जिला स्तर के अधिकारी भी इसमें लिप्त है।

(Game content) छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री को पत्र लिखकर राजनांदगंाव एकलव्य आवासीय विद्यालय में खेल सामग्री खरीदी में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग कर दोषियों एवं भ्रष्ट्राचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU