छत्तीसगढ़ में लगातार एक दशक से आम छत्तीसगढ़ियों के अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्ररथ गर्व को संगठन का प्रदेश प्रवक्ता व मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है।
गजेंद्ररथ वर्तमान में छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए लड़ते रहे हैं, एक दशक से वे CKS के सक्रिय सदस्य रहते हुए विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष रहते गजेंद्ररथ ने लगभग दर्जनों गांवों में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित कर क्षेत्रीय अस्मिता को जगाने का प्रयास किया जिसका परिणाम आज दिखता है, वे लगातार अपने सोशल मीडिया शो इतवार जोहार LIVE के माध्यम से प्रदेशवाद की विचारधारा स्थानीय नवजवानों में भर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया प्रथम का ध्येय लिए प्रदेश की गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना लगातार जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ने वाली एकमात्र संगठन है इसी कड़ी में

छत्तीसगढ़ की भाषाई पहचान के लिए गजेंद्ररथ ने जब स्कूलों में छत्तीसगढ़ी को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करने लंबे समय खुले पांव रह कर तपस्या की थी तब कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें चरण पादुका पहनाकर आश्वस्त किया था।
एक पत्रकार के रूप में गजेंद्ररथ ने प्रदेश के सबसे बड़े न्यूज चैनल से छत्तीसगढ़ी को जनमानस के भाव में शामिल करते हुए कई टीवी शो किए, हमर बानी हमर गोठ, पंचायती, मोर माटी के नाचा, पुरखा के सुरता सहित अनेकों राजभाषा छत्तीसगढ़ी के टीवी प्रोग्राम्स तब लोगों को उन्हें अपनी अस्मिता के लिए जागरूक करने में सफल रही।
एक फिल्मकार के रूप में गजेंद्ररथ ने कई आयाम स्थापित किए, FTII पुणे से फिल्म निर्माण की बारीकियां सीख कर गजेंद्ररथ की पहली फिल्म बैर 2008 में रुपहले पर्दे पर आई और लगातार कई फिल्मों के लेखन, निर्देशन व निर्माण के बाद वे टीवी पत्रकारिता में समय देने लगे अब वे लगातार प्रादेशिक अस्मिता के लिए काम कर रहे हैं।
प्रदेशवाद पत्रिका के संपादक गजेंद्ररथ स्थानीय समस्याओं, भाषाई जागरूकता और अंतिम पंक्ति के लोगों की ताकत बने हुए हैं।
गजेंद्ररथ का प्रदेश CKS में प्रवक्ता और मुख्य सलाहकार नियुक्त होना संगठन में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, इससे पहले वे राजनीतिक दल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के संस्थापक सदस्य और प्रदेश कार्यकारणी रह चुके हैं, पत्रकारिता के मूल्यों के चलते गजेंद्ररथ ने राजनीतिक पार्टी से इस्तीफा देकर गैर राजनीतिक संगठन में सक्रिय रहना चुना था और तब से निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसूचना को मजबूत करने, स्थानीय पत्रकारों के हितों को संरक्षित करने छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के बैनर तले मुखरता से काम कर रहे हैं।
गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र साहू, मोनी कठोत्रे, रूपेंद्र देवांगन, जिला पदाधिकारी जागेश्वर ने खरोरा गृह नगर पहुंच कर गजेंद्ररथ को नियुक्ति पत्र सौंपा, इस मौके पर नपं अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष अरविंद देवांगन ने नई जिम्मेदारी के लिए गजेंद्ररथ को बधाई दी।