अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवजीवन होस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

रमेश गुप्ता
भिलाई। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नवजीवन होस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे वरिष्ट स्त्रीरोग विशेषज्ञ संगीता पात्रे द्वारा नि:शुल्क परामर्श व इलाज किया गया। 54 महिलाओं ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लिया। इनमें से 6 महिलाओं में गंभीर बीमारियां पाई गई।

इन महिलाओं की जांच में पता चला कि इनके गर्भाशय में कैंसर व बच्चेदानी गाँठ कि गंभीर समस्या है। शिविर में दो गर्भवती महिलाओं की भी जाँच किया गया। जिनकी प्रसूती नवजीवन हॉस्पिटल में होने पर निःशुल्क की जाएगी। शिविर की दूसरी चिकित्सक रंजीता के द्वारा एक प्रकार के अन्य बिमारियों के संबंध में परामर्श व इलाज किया गया। शिविर में आए मरीजों की नि:शुल्क सोनोग्राफी एक्स रे, ECG, एवं रक्तजांच कि सुविधा प्रदान कि गई।

शिविर में थायराइड, PCOD होमनिल समरऱ्या, बांझपन से संबंन्धित समस्याओं का समाधान किया गया। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में डॉ आरके तिवारी व डॉ. कृष्णा कुमार ने अपना विशेष सहयोग दिया। अस्पताल से नर्सिंग स्टाफ -अकांक्षा कुर्रे, आरती मेश्राम, पायल, सकुन्दना, निकिता रेश्मी वर्मा ने अपनी सहभागिता निभाई।

संस्था के डॉयरेक्टर डॉ अहमद द्वारा भविष्य में इस प्रकार के चिकित्सा शिविर आयोजित करने एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ भविष्य में जनहित के लिए निशुल्क सेवा की बात कही। नवजीवन हॉस्पिटल में सभी प्रकार के TPA एन्सोरेन्स एवं आयुष्मान कार्ड द्वारा जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन क्रिटिकल केयर तथा प्रसूती एवं स्त्री रोग, हड्डी रोग से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *