Free Eye Checkup Camp Durg : निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का 350 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Free Eye Checkup Camp Durg :

रमेश गुप्ता

Free Eye Checkup Camp Durg :  निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का 350 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

 

Free Eye Checkup Camp Durg :  दुर्ग । एमजीएम नेत्र संस्थान रायपुर, विश्व ब्राह्मण समाज, दुर्ग एवं जन समर्पण सेवा सँस्था, दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में आज 10 सितंबर को श्री कृष्ण भवन, सत्तीचौरा, दुर्ग में निःशुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 350 महिला पुरुष एवं बच्चों ने अपने आंखों की जांच कराई।

Free Eye Checkup Camp Durg : शिविर में एमजीएम नेत्र संस्थान, रायपुर से बेहतरीन चिकित्सकों द्वारा जिले के नागरिकों की नेत्र जाँच, एवं उपचार कर परामर्श दिया गया। श्री कृष्ण भवन गंजपारा शक्ति चौरा दुर्ग में सुबह से ही आंख जांच करवाने एवं उपचार के लिए मरीज पहुंचने लगे थे। दोपहर 3:00 बजे तक चले इस इस शिविर का लगभग 350 लोगों ने इसका लाभ उठाया।

Kshatriya Women’s Cell Bhilai : क्षत्रिय महिला प्रकोष्ठ भिलाई नगर के द्वारा आयोजित किया गया तीज मिलन का कार्यक्रम

विश्व ब्राह्मण महासभा दुर्ग वह जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा विशाल नेत्र शिविर के इस आयोजन में मुख्य रूप से विश्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल शर्मा, प्रदेश मंत्री तरुण शर्मा, विश्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संरक्षक संतोष पटाक, अशोक शर्मा, रमेश पटाक, जन समर्पण सेवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा उर्फ बंटी, विश्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुर्ग किरण शर्मा, सारिका मिश्र, सरिता शर्मा, मीना शर्मा, गायत्री शर्मा ,मनोरमा शर्मा, संगीता शर्मा ,क्षमा शर्मा, लक्ष्मी पुरोहित, अमितेश पुरोहित, प्रभा शर्मा, छाया शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU