बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन की चौथी रेल लाइन निर्माण के लिए सारागांव स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण 13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से हुई असुविधा पर खेद व्यक्त किया है और यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की अपील की है।
पूरी तरह रद्द ट्रेनें
- 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू: 14 से 17 नवंबर तक रद्द
- 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू: 13 से 16 नवंबर तक रद्द
- 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू: 14 से 17 नवंबर तक रद्द
आंशिक संचालन
- 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू: बिलासपुर तक ही चलेगी
- 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू: बिलासपुर से प्रारंभ होगी